पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर अस्पताल में जाकर होगी जांच, अफसर देखेंगे व्यवस्थाएं

हर अस्पताल में जाकर होगी जांच, अफसर देखेंगे व्यवस्थाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पतालमें सफाई है या नहीं, वार्ड में बेड और चद्दर कैसे है, लेबर रूम किस तरह से बने हैं, सुविधाएं है या नहीं। इन सबकी अब जांच होगी। अधिकारी शहर से लेकर गांव तक के हर अस्पताल का सघन निरीक्षण करेंगे। अधिकारी 43 तरह की व्यवस्थाओं से जुड़े सवाल पर अस्पताल में सुविधाएं देखेंगे और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं मिशन निदेशक (एनएचएम) के विशिष्ठ शासन सचिव ने प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को 10 से 24 दिसंबर तक अस्पतालों का सघन निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसमें जिला अस्पताल से लेकर शहरी डिस्पेंसरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के पास एक चेक लिस्ट होगी, जिसमें अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं और परिवर्तन के संबंध में दिशा निर्देश होंगे।

कौनक्या करेगा

अभियानके अंतर्गत संयुक्त निदेशक जोन (संभाग) अपने क्षेत्र में आने वाले जिला अस्पताल और शहरी डिस्पेंसरी का निरीक्षण करेंगे। वहीं, सीएमएचओ जिले के सभी सीएचसी का निरीक्षण करेंगे। बीसीएमएचओ अपने खंड के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार करेंगे।