- Hindi News
- बयोडा से गोलआंबा संपर्क सड़क बनाने की मांग
बयोडा से गोलआंबा संपर्क सड़क बनाने की मांग
डूंगरपुर। ग्रामपंचायत हिराता और कहारी के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बयोड़ा से गोलआंबा होटडा संपर्क सड़क बनाने की मांग की है। लोगों ने बताया है कि संपर्क सड़क का हाल में पुलिया निर्माण की नींव खोदी जा रही है, लेकिन गांव के कुछ लोग इसमें अवरोध कर रहे है। ठेकेदार से झगड़ा करते है और सड़क नहीं बनाने की धमकी दी जा रही है। गांव के देवराम, हरिराम, अमृतलाल, सुनील, गंगा ने बताया कि वह व्यक्ति आमरास्ते की जमीन पर अतिक्रमण के प्रयास में है। रास्ता निकालने की बात करने पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकियां दी जा रही है। लोगों ने अतिक्रमी को हटाकर शीघ्र समाधान करवाने की मांग की है।