- Hindi News
- एसबीपी कॉलेज में टॉयलेट बनाने 11 लाख की घोषणा
एसबीपी कॉलेज में टॉयलेट बनाने 11 लाख की घोषणा
श्रीभोगीलालपंड्या राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सानिध्य में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को संभाग स्तरीय भाषण स्पर्धा हुई। डूंगरपुर एलएलए ने छात्राओं के शौचालय निर्माण के लिए साढ़े 11 लाख रु. देने की घोषणा की।
मुख्य अतिथि डूंगरपुर एमएलए देवेंद्र कटारा ने कहा कि शाश्वत मूल्यों को मात्र पुस्तकों तक सीमित नहीं रखकर जीवन में उतारें। हमें ये अपने चरित्र आचरण में उतारने होंगे। भ्रष्टाचार हमारे सामाजिक तंत्र में दीमक की तरह है और संपूर्ण जनता को इसके खिलाफ संगठित होकर जंग छेड़नी होगी। भ्रष्ट आचरण करने वाला चाहे हमारा परिचित और प्रिय ही क्यों हो उसके विरोध में आवाज उठानी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरसी बालेश्वर ने कहा कि हमें हमारे प्राचीन महान ग्रंथों और महापुरुषों की जीवनियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। शाश्वत जीवन मूल्यों की शिक्षा में उपेक्षा चिंता का विषय बनता जा रहा है और यही सभी तरह की सामाजिक -राजनीतिक अव्यवस्थाओं की जड़ है। हमें इससे दूर रहने के प्रयास करने चाहिए। एनएसएस प्रभारी प्रो. जीएस मीणा ने बताया कि उदयपुर संभाग के विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने आयोजन में भाग लिया। प्रो. निमेश चौबीसा, प्रो. योगिता निनामा, प्रो. योगेंद्र देवड़ा, प्रो. अनिल पालीवाल, डॉ. उपेंद्रसिंह ने भी विचार रखे। संचालन प्रो. हिमांशु पंड्या ने किया, आभार प्रो. चौथमल जटिया ने माना।
परिणाम पर एक नजर
महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ के मोहम्मद अब्बास प्रथम, शिवनारायण चौबीसा महाविद्यालय सीमलवाड़ा की किरण चारण द्वितीय सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय महाविद्यालय नाथद्वारा के शंकरलाल खेर तीसरे स्थान पर रहे।
‘मानवाधिकारोंकी रक्षा के लिए रहें सजग’
विश्वमानवाधिकार दिवस के अवसर पर श्रीभोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के युवा विकास केंद्र की ओर से बुधवार को व्याख्यानमाला हुई।
एडवोकेट ललित शुक्ला ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि मौलिक अधिकारों की संकल्पना और संविधान में उनकी रक्षा के लिए किए गए उपायों को जानना होगा। स्वतंत्र, समता और गरिमा के सभी अधिकार मानवाधिकार की परिधि में आते हैं। भारत में मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग गठित किया गया है। वहीं, वैश्विक संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिक