संस्था ने गुमशुदा बालक को दिया सहारा
कलेक्टर ने किया भामाशाह शिविरों का निरीक्षण
आगमसागरजी का ससंघ डडूका में मंगल प्रवेश
डूंगरपुर। मुस्कानसंस्थान की ओर से संचालित चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर पूंजपुर में गुमशुदा बालक की सूचना मिली। इस पर संस्था के मेंबर कमलेश जैन मौके पर पहुंचे और बालक की वास्तविक स्थिति से अवगत होकर उसे डूंगरपुर स्थित चाइल्ड लाइन मुख्यालय ले गए। बालक ने पूछताछ में अपना नाम दिलीप पुत्र सजनभाई भरवाड़ निवासी बड़ौदा, गुजरात बताया। बालक की उम्र लगभग 13 वर्ष है। बालक मानसिक रूप से कमजोर है। यदि किसी को बालक की जानकारी मिलती है तो 1098 या 02964-220585 पर कॉल कर सूचित करे। यह जानकारी मुस्कान संस्थान के सचिव भरत नागदा ने दी।