- Hindi News
- हत्याकांड में भाभी और ननद सहित 10 जनों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
हत्याकांड में भाभी और ननद सहित 10 जनों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
डूंगरपुर। सोमवारआधी रात को छत के रास्ते घर में घुसे एक युवक की लट्ठ मारकर हत्या के मामले में पुलिस पुख्ता कारण को अभी तलाश नहीं कर पाई है। इसमें भाभी और ननद सहित 10 जनों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया गया है, लेकिन गिरफ्तारी किसी की नहीं हुई, क्योंकि कत्ल को लेकर पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। इस बीच अस्पताल में बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
धंबोला थानाप्रभारी चंदनसिंह ने बताया कि झौथरी मड़कोला निवासी जीवा उर्फ जयंतीलाल (27) पुत्र पूंजीलाल परमार के शव का बुधवार सुबह सीमलवाड़ा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। लोगों से समझाइश कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, पुलिस मामले की तह का जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस मृतक युवक के रात के समय घर पर आने और हत्या के मामले में वजह जानने में जुटी रही। बुधवार को पुलिस ने आरोपी बेडा निवासी चंपा प|ी सुरेश और उसकी ननद सुगना से भी पूछताछ की, लेकिन दोनों ही युवक के रात के समय छत के रास्ते घर में घुसने और फिर धारदार हथियार दिखाकर धमकाने पर लट्ठ से हमला करने जिससे उसकी मौत होने की बात कर रही है।