- Hindi News
- छात्र जुटे तो एसबीपी कॉलेज हुआ पोस्टर फ्री
छात्र जुटे तो एसबीपी कॉलेज हुआ पोस्टर फ्री
एसबीपी कॉलेज की अंदरूनी दीवारों और मुख्य गेट से पोस्टर हटाते एसएफआई और एबीवीपी के सदस्य। इन्होंने पूरी कॉलेज में पोस्टर हटाकर सुंदरता का संदेश दिया।
डूंगरपुर| पोस्टरऔर पंपलेट से बदरंग होती दीवारों को अब पोस्टर फ्री करने का बीड़ा छात्र संगठनों ने उठाया है। बुधवार को छात्र जुटे तो 2 घंटे में गवर्नमेंट एसबीपी कॉलेज के परकोटे और दीवारों पर लगे पोस्टर हटा लिए गए। इस कॉलेज में करीब 6 हजार स्टूडेंट पढ़ते हैं।
भास्कर के समाधान मिलजुलकर से प्रेरित होकर छात्र संगठन बदरंग हो रही इमारतों को सहेजने और सुंदर बनाने के लिए पोस्टर फ्री करने में जुट गए। एबीवीपी और स्टूडेंट फैडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े छात्र-छात्राएं कॉलेज कैंपस में लंबे-चौड़े परकोटे और दीवारों पर लगे पोस्टर को हटाने में लग गए। एक-एक पोस्टर को साफ कर दिया। इसके बाद फटे पोस्टर को समेटकर कूड़ेदान की जगह पर डाला गया। पोस्टर हटाने के बाद कॉलेज का परकोटा और दीवारें सुंदर दिखाई देने लगी।
कॉलेजकी हम करेंगे सुरक्षा
एसएफआईके विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज हमारा है और इसे सुंदर बनाना भी हमारा कर्तव्य है। कॉलेज के परकोटे और दीवारों पर तो हम खुद पोस्टर लगाएंगे और ही किसी को लगाने देंगे। एसएफआई के जिलाध्यक्ष हेमंत डामोर, महासचिव लक्ष्मण तबियाड़, कॉलेज इकाई महासचिव अनिल डामोर, छात्रासंघ संयुक्त सचिव सुनिता रोत, कॉलेज कमेटी अध्यक्ष दिलीप मीणा, जिला कमेटी संयुक्त सचिव राजकुमार परमार, आशा मेणात, मनीषा कलासुआ, विनिता कोटेड़, ललिता कटारा, मनीषा डेंडोर, अनिता कटारा ने अगुवाई की।
कॉलेजको सुंदर बनाएंगे
एबीवीपीके विद्यार्थियों ने भी कॉलेज की दीवारों को पोस्टर फ्री रखने का संकल्प लिया। छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेज को साफ रखकर सुंदर बनाएंगे। छात्रसंघ अध्यक्ष अजीत बरंडा, एबीवीपी जिला संयोजक प्रवीण रोत, धनपाल गमेती, विजयपाल बरंडा, प्रदीप डामोर, हरीश कटारा, मनोहर कटारा, जितेंद्र कटारा, विजय अहारी, जितेंद्र कटारा, शक्तिसिंह कोटेड़, अंजू बरंडा, हेमलता भणात, इंदिरा बरंडा, शीला कटारा, महेंद्र पाटीदार, जितेंद्र बरंडा सहित कई छात्र-छात्राओं ने दीवारों की सफाई की।