- Hindi News
- स्कॉलरशिप के लिए प्राचार्य को किया चैंबर में बंद
स्कॉलरशिप के लिए प्राचार्य को किया चैंबर में बंद
स्टूडेंट्सफैडरेशन ऑफ इंडिया की स्थानीय इकाई ने बुधवार को एसबीपी कॉलेज प्राचार्य को चैंबर में बंदकर ताला जड़ दिया। स्कॉलरशिप नहीं मिलने के विरोध में फैडरेशन ने प्रदर्शन किया। एसबीपी गवर्मेंट कॉलेज के करीब चार हजार स्टूडेंट्स को अब तक सरकार ने छात्रवृत्ति नहीं दी है।
विरोध में कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष अनिता कटारा, प्रियंका अहारी, मनिषा डेंडोर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को चैंबर में बंदकर ताला जड़ दिया। कुछ ही देर में शहर कोतवाल कॉलेज पहुंचे। चैंबर खुलवाकर प्राचार्य के साथ छात्रों की वार्ता शुरू हुई। प्राचार्य ने बताया कि 40 लाख रु. सरकार से मिले है। उन्हें खातों में जमा कराया जा रहा है। इतनी ही राशि और मिलने पर सभी के खातों में राशि जमा कराई जा सकेगी। उन्होंने 28 फरवरी तक का समय दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
एसबीपी कॉलेज के प्राचार्य को कक्ष में बंद कर कक्ष के बाहर बैठक करते एसएफआई के सदस्य।