- Hindi News
- डाटा एंट्री ऑपरेटर को 11 महीने से मानदेय नहीं मिला
डाटा एंट्री ऑपरेटर को 11 महीने से मानदेय नहीं मिला
डूंगरपुर | अस्पतालोंमें लगे डाटा एंट्री ऑपरेटर, लेब टेक्नीशियन और अन्य को पिछले 11 महीने से मानदेय नहीं मिला है। इसे लेकर कार्मिकों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ऑपरेटर राजीव रावल और कमलाशंकर परमार ने बताया है कि वे अल्पवेतन भोगी हैं। कम मानदेय में काम करने के बावजूद पिछले 11 महीने से मानदेय नहीं मिला है। वहीं, मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच योजना में लगे लेब टेक्नीशियन हुरजमल मीणा, ऑपरेटर राजेंद्र कुमार यादव, सहायक रेडियोग्राफर रमेशचंद्र बुज, लेब अटेंडेंट भरतलाल यादव ने बताया है कि उन्हें पिछले 8 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।