- Hindi News
- सरकार की ओर से 7 दिन की यात्रा पर जापान जाएंगे 10वीं के छात्र हेमांग
सरकार की ओर से 7 दिन की यात्रा पर जापान जाएंगे 10वीं के छात्र हेमांग
डूंगरपुर | मॉडर्नसीनियर सैकंडरी स्कूल डूंगरपुर 10 वीं कक्षा के छात्र हेमांग कोठारी सरकार की ओर से 7 दिन की यात्रा पर जापान जाएंगे। प्रशासक गिरीश आर. पंड्या ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड स्कीम के एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार हेमांग पुत्र भूपेश कोठारी को 7 दिन की यात्रा पर जापान भेजेगी। चेयरमैन केओ. वर्गीस, निदेशक संतोष वर्गीस, प्रधानाचार्या प्रतिभा जेम्स ने हेमांग का अभिनंदन किया।