लूट के आरोपियों को जेल भेजा
डूंगरपुर|कलेक्ट्री केआयोजना विभाग में कार्यरत स्टेनोग्राफर हेमेंद्र चौबीसा से लूट के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को रिमांड अवधि समाप्त होने पर फिर से अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली पुलिस ने लूट के आरोपी जावरमाइंस नेवा तलाई उदयपुर निवासी राजू उर्फ राजकुमार पुत्र धनपाल माल, दधालिया सबलपुर मोड़ासा गुजरात निवासी नैनेश उर्फ पप्पू उर्फ चाइना उर्फ सर्किट पुत्र चिमन उर्फ सोमा मोडिया और सारोली बावलवाड़ा उदयपुर निवासी प्रकाश उर्फ सुनील पुत्र संग्रामसिंह लठा और जयंती उर्फ जयंतीलाल को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से चारों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गौरतलब है कि आरोपियों ने 4 दिसंबर को हेमेंद्र चौबीसा के साथ 3.50 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने अब तक मामले में 3.05 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। वहीं, आरोपियों ने डूंगरपुर, उदयपुर और गुजरात में भी कई वारदातें कबूली है।