नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज
सीमलवाड़ा| स्कूलपढ़ने के लिए जा रही एक नाबालिग के अपहरण का मामला धंबोला थाने में दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा 30 जनवरी को स्कूल जा रही थी। इस दौरान सादड़िया निवासी रमण पुत्र वाला डामोर और गटू पुत्र कनका डामोर छात्रा का अपहरण कर भगा ले गए। छात्रा की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। नाबालिग के पिता ने मामला दर्ज करवाया है।
तलवारलेकर घूमते गिरफ्तार : डूंगरपुर.सदर थाना पुलिस ने तलवार लेकर घूमने पर माथूगामड़ा देपात निवासी पोपट पुत्र शंकर मीणा को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।