- Hindi News
- डूंगरपुर| मस्तानबाबा का 21वां सालाना उर्स गुरुवार से शुरू हो
डूंगरपुर| मस्तानबाबा का 21वां सालाना उर्स गुरुवार से शुरू हो
डूंगरपुर| मस्तानबाबा का 21वां सालाना उर्स गुरुवार से शुरू हो जाएगा। इस बार मस्तान बाबा की दरगाह पर बने गुंबद पर साढ़े 7 फीट का ऊंचा पीतल का कलश चढ़ाया जाएगा। वहीं, 42 मीटर की लंबी चादर पेश की जाएगी। दरगाह कमेटी के सदर अल्लाहनूर मंसूरी ने बताया कि उर्स की शुरूआत परचम कुशाई के साथ होगी। 12 फरवरी को जोैहर की नमाज के बाद परचम कुशाई के साथ तीन दिवसीय उर्स की शुरुआत होगी। कुरआन ख्वानी में शहर के लोग शामिल होंगे। बाद नमाज इशा रात के समय महफिले मिलाद का आयोजन होगा। जिसमें मुकामी उलमा तकरीर पेश करेंगे।