- Hindi News
- 31 परिवारों को एमएमबी ग्रुप ने दिया एक महीने का राशन
31 परिवारों को एमएमबी ग्रुप ने दिया एक महीने का राशन
डूंगरपुर। मस्तानबाबा के उर्स के मुबारक मौके पर एमएमबी ग्रुप की ओर से 31 जरूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन दिया गया। ग्रुप सदस्यों ने दरगाह पर चादर पेश कर अमन चैन की दुआएं की।
पुराना बस स्टैंड आदर्श नगर लिंक रोड पर स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अतिथि नगर उपसभापति पूरणमल दावड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, अख्तर खान, हाजी अख्तर हुसैन, अब्दुल हाफिज, हर्षवर्धन जैन थे। अतिथियों ने 31 परिवारों को एक महीने का खाने-पीने का सामान प्रदान किया। सदर नूर मोहम्मद मकरानी, नजीर मोहम्मद मकरानी, अब्दुल लतीफ मकरानी, जय भावसार, इशहाक मोहम्मद मकरानी, बाबूलाल प्रजापत, संजय शर्मा, असलम शेर खान, इंतेखाब मकरानी, असलम मुल्तानी ने स्वागत किया। संचालन प्रेमांशुराम मेहता ने किया।
कार्यक्रम में फजले हुसैन, एजाज मुल्तानी, असलम मुल्तानी, जितेंद्र सोलंकी, अबरार, अब्दुल करीम, साबिर मकरानी, प्रियांशु सोलंकी, तहजीब मौजूद थे। ग्रुप की ओर से शाम के समय दरगाह परिसर में खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
एमएमबी ग्रुप की ओर से निकाला गया चादर शरीफ का जुलूस।