पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुआ खेलते 7 गिरफ्तार

जुआ खेलते 7 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवालीपुलिस ने ताश के पत्तों से जुआ खेलते 7 जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दांव पर लगे 26 हजार 500 रुपए, 8 मोबाइल, 4 मोटरसाइकिल और ताश की दो गड्डियां बरामद की है।

कोतवाली थानाधिकारी गजेंद्रसिंह राव ने बताया कि रविवार देरशाम को गेपसागर के पिछले छोर के शिवपुरा गांव में जुआ खेलते लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने ताश के पत्तों से जुआ खेलते पोपेशभोई, लालचंद वर्मा, हंसमुख शाह, नटवरलाल शाह, राजेश सिंधी, कैलाश जैन, इनायत उर्फ जमाल खां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्तों से दाव पर लगी नकदी, मोबाइल फोन, और मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।

आरोपियों के कब्जे से बरामद ताश के पत्ते, मोबाइल और अन्य।