पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार गई, नहीं लौटी डीविडिंग मशीन

सरकार गई, नहीं लौटी डीविडिंग मशीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेपसागरझील को गंदगी और खरपतवार से मुक्त कराने के लिए किराए पर ली गई डीविडिंग मशीन सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के पूरा होने के एक माह बाद भी नहीं लौटी है। पूरी तरह से सफाई नहीं होने से अब तक किए गए प्रयास बेकार साबित हो रहे हैं।

गेपसागर झील में वर्षों से फैली गंदगी और जलीय वनस्पति को हटाने के लिए डीविडिंग मशीन डूंगरपुर नगर परिषद उदयपुर के नगर निगम से पौने तीन लाख रु. में किराए पर ली थी। इस मशीन से पंद्रह दिन तक झील में सफाई की गई। इसी बीच सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संभाग में शुरू होने से मशीन को एकाएक उदयपुर मंगवा लिया गया था। उस दौरान यह दलील दी गई थी कि कार्यक्रम संभाग में समाप्त होने के बाद शेष कार्य के लिए मशीन को फिर से डूंगरपुर में भेजा जाएगा। पिछले 25 अगस्त को संभाग में सरकार का दौरा समाप्त हो गया था। जिसको करीब एक माह होने को रहा है, लेकिन मशीन अब तक डूंगरपुर नहीं पहुंची है।

^सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के बाद मशीन को वापस डूंगरपुर भेजना था। अब तक उसे क्यूं नहीं भेजा गया है, इसका कल ही पता करवाते हैं। -मोहम्मदनसीम, कमिश्नर,नगर परिषद डूंगरपुर।

गेपसागर की सफाई के लिए डीविडिंग मशीन जैसे ही डूंगरपुर पहुंची थी, झील प्रेमियों ने इसे दीपावली पर साफ सुथरा रखने का सपना संजो लिया था। इसी बीच मशीन को उदयपुर भेजने पर निराशा भी हुई थी जो अब तक बनी हुई है।

दीपावली पर साफ सुथरी झील का सपना मुश्किल

डूंगरपुर. सफाई नहीं होने से गेपसागर झील में फैली गंदगी और झाड़ियां।