- Hindi News
- मोबाइल शॉप मिल्क पार्लर में चोरी की वारदातों का खुलासा
मोबाइल शॉप-मिल्क पार्लर में चोरी की वारदातों का खुलासा
10दिन पहले शहर में एक मोबाइल शॉप और मिल्क पार्लर पर हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी हुए दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी की और कई वारदातें भी खुल सकती है। चोरी की घटनाओं के बाद कोतवाली थानाधिकारी गजेंद्रसिंह राव के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया।
टीम ने अनुसंधान करते हुए चोरी के आरोपी भलून केशरियाजी उदयपुर निवासी कनु उर्फ कन्हैयालाल पुत्र सुखलाल कलासुआ और ढेलाना केशरियाजी निवासी अविनाश पुत्र देवीलाल अहारी मीणा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी हुए दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। वहीं, चोरी हुए अन्य मोबाइल, रिचार्ज कूपन की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि 9 सितंबर को डाइट बाईपास पर गौरव मोबाइल शॉप का शटर ऊंचा करके करीब 80 हजार रुपए के 8 स्मार्टफोन, नकदी, पैन ड्राइव, रिचार्ज कूपन चोरी कर लिए गए थे। इसी तरह नया बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास पार्थ मिल्क पार्लर से नकदी, रिचार्ज कूपन अन्य सामान चोरी हो गए थे।
चोरी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी 9 सितंबर की शाम को बस से डूंगरपुर आए। इसके बाद माथूगामड़ा रोड पर एक निर्माणाधीन मकान पर ठहर गए। रात को दो बजे उठने के बाद शहर में आए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
बस से आए और निर्माणाधीन मकान पर ठहरे
चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी कनू उर्फ कन्हैयालाल कलासुआ चोरी के मामले में ही न्यायिक अभिरक्षा में था, जो 6 सितंबर को ही रिहा हुआ था। इसके बाद 9 सितंबर को चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
6 को रिहा और 9 सितंबर को फिर चोरी
डूंगरपुर. पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी नीचे बैठे हुए।