पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूंगरपुर जेल में 25 से ज्यादा बंदी बीमार

डूंगरपुर जेल में 25 से ज्यादा बंदी बीमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाजेल में क्षमता से दोगुने बंदियों को रखने के चलते संक्रमण फैल रहा है। जेल में 25 से ज्यादा बंदी बीमार हैं। बंदियों को बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी की शिकायत है। रविवार को सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बंदियों की जांच कर दवाई दी। इधर, कैदियों की क्षमता इसी तरह बढ़ती रही तो संक्रमण के और अधिक फैलने की भी आशंका बनी हुई है।

मौसम की मार और क्षमता से ज्यादा बंदियों को रखने जेल में बंदियों के बीच संक्रमण फैल रहा है। कुछ दिनों से बीमार कैदियों की संख्या बढ़ने लगी, तो रविवार को जेल प्रशासन ने इसकी सूचना जिला अस्पताल में दी। इस पर अस्पताल से डॉ. राजेश सरैया टीम के साथ जेल पहुंचे। बंदियों की सेहत जांची तो 25 से अधिक बंदियों में बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन की शिकायत थी। इन बंदियों की स्लाइड्स ले ली गई है। जेल के कंपाउंडर बंदियों के स्वास्थ्य पर निगरानी कर रहे हैं। हालांकि किसी भी बंदी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है और ही किसी को भर्ती करवाया गया है। क्षमता70 की, जेल में बंद 170 : इसजेल में 70 बंदियों को रखे जाने की ही क्षमता है, लेकिन यहां 170 विचाराधीन बंदी हैं, जो कि क्षमता से 100 अधिक है। ऐसे में इन्हें ठूंस-ठूंसकर रखा हुआ है। इससे एक बंदी के भी बीमार होने पर पूरी जेल में संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। बंदियों को कोठरी में बैठने-सोने के लिए भी पर्याप्त नहीं मिल पाती है।

^जेलमें कई बंदियों को बुखार, खांसी की शिकायत हो रही थी। इस पर अस्पताल से डॉ. राजेश सरैया बुलवाए थे, जिन्होंने बंदियों की जांच कर दवाइयां दे दी है। -चंदनसिंह,जेलर

^बंदियोंके स्वास्थ्य की जांच की गई है। 25 बंदियों को संक्रमण के कारण बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी थी, जिन्हें दवाई दी है। जेल कंपाउंडर बंदियों के स्वास्थ्य को देख रहे हैं। -डॉ.राजेश सरैया, जिलाअस्पताल

डूंगरपुर. जिला कारागृह में बंदियों की जांच के बाद निकलते चिकित्साकर्मी।