पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में पहली बार होगा बंगाली दुर्गा पूजा महोत्सव

शहर में पहली बार होगा बंगाली दुर्गा पूजा महोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुडकी फिल्मों तथा छोटे पर्दे पर देखी जाने वाली बंगाली दुर्गा पूजा महोत्सव अब डूंगरपुर शहर के नया महादेव मंदिर परिसर में देखने को मिलेगा।

बंगाली समाज समिति डूंगरपुर के सानिध्य में चार दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव 30 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में आरती, पूजा अधिवास, बलिदान, प्रसाद तथा शोभायात्रा के कार्यक्रम होंगे। इस चार दिवसीय पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बंगाली समाज की 17 सदस्यीय समिति ने पूजा को सफल करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

तैयारियां जोरो पर : दूसरीओर जिलेभर में नवरात्र को लेकर तैयारियां जोरो पर चल रही है। गांव - गांव में कमेटियां बन रही है।

कोलकाता और बोरी की मिट्टी से बनी मूर्तियां

बंगालीसमाज की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव में कोलकाता और बोरी के तालाब की मिट्टी से मूर्ति निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही पूजा के नियमानुसार कोलकाता के वेश्यालय की मिट्टी भी मिलाई गई है।

4 अक्टूबर को निकलेगा विसर्जन जुलूस

चारदिवसीय महोत्सव के तहत 30 सितंबर को सुबह षष्टी पूजा, अधिवास, 1 अक्टूबर को सप्तमी पूजा, 2 अक्टूबर महाअष्टमी पूजा, संधी पूजा, अग्नि पूजा, 3 अक्टूबर को नवमी की पूजा तथा 4 अक्टूबर को विजय दशमी का पर्व मनाया जाएगा। जिसमें मूर्तियों का नगर भ्रमण कराकर विसर्जन होगा।

कोलकाता के कारीगरों ने बनाई मूर्ति

मूर्तिनिर्माण के लिए विशेष रुप से कोलकाता से कारीगर को डूंगरपुर बुलाया गया है। इस कारीगर द्वारा मिट्टी से मां दुर्गा, महिषासुर, भगवान गणेश, कार्तिक, सरस्वती की मूर्तियां बनाई गई। इन मूर्तियों के निर्माण के साथ ही अब इनके शृंगार का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है।

नवा महादेव मंदिर परिसर में बंगाली समाज की ओर से तैयार की गई मां की प्रतिमा।