- Hindi News
- ग्राम मुख्यालय पर राजस्व संबंधित समस्याओं का होगा निराकरण
ग्राम मुख्यालय पर राजस्व संबंधित समस्याओं का होगा निराकरण
अक्टूबरमाह में प्रत्येक ग्राम मुख्यालय पर राजस्व शिविर लगेंगे। प्रमुख शासन सचिव, राजस्व मुकेश शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि अक्टूबर माह में कैंप लगाकर जमाबंदी कaा पठन कर प्रकरणों का निस्तारण करें।
शर्मा ने बताया कि इन कैंप्स में विरासत के नामांतरकरण तस्दीक करने के निर्देश विशेष रूप से दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नामांतरकरण तस्दीक कार्य में लंबित फोतगी, विरासत, विक्रय और विभाजन से संबंधित नामांतरकरणों को यथा समय भरवाया जाकर निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए समयबद्ध कार्यक्रम बनाया जाकर प्रत्येक गांव में सार्वजनिक रूप से जमाबंदी का पठन, वार्ड पंच सरपंच की उपस्थिति में किया जाएगा तथा परिवार के मुखिया की मृत्यु के प्रकरणों में वारिसान के म्यूटेशन भरे जाएंगे। ग्राम में जमाबंदी पठन के समय ग्राम के प्रमुख नागरिकों के साथ संबंधित वार्ड पंच को भी आवश्यक रूप से बुलाया जाएगा तथा जमाबंदी पठन का वार्ड पंच, सरपंच से प्रमाण-पत्र भी लिया जाएगा। इसी प्रकार विरासत से दर्ज होने वाले नामांतरकरण के समाधान के लिए आगामी एक माह में प्रत्येक राजस्व ग्राम में जमाबंदी पढ़कर सुनाए जाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।