- Hindi News
- यूनिवर्सिटी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से दुगुनी वसूली
यूनिवर्सिटी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से दुगुनी वसूली
यूनिवर्सिटी परीक्षाएं स्टूडेंट्स के लिए परेशानी साबित हो रही है। ईमित्र केंद्रों पर 46 की जगह 80 रु. तक की वसूली से स्टूडेंट्स परेशान हैं और आंदोलन की स्थितियां बनती जा रही है। गलत वसूली से सवा छह लाख की जगह संचालकों की सवा 11 लाख रुपए तक की काली कमाई होगी।
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की ग्रेजुएशन क्लासेज की परीक्षाओं के लिए बुधवार को फार्म भरने की लास्ट डेट थी। शहर के सभी ईमित्र केंद्रों पर गत एक सप्ताह से भीड़ लगी हुई है। गांवों से स्टूडेंट्स सुबह जल्दी शहर में पहुंच जाते हैं। रात नौ बजे तक केंद्रों पर भीड़ बनी रहती है। यूनिवर्सिटी ने ईमित्र के साथ 46 रु. प्रति स्टूडेंट का एमओयू साइन किया है। इधर, छात्र संगठनों का कहना है कि स्टूडेंट को परीक्षा देने के लिए फीस तो देनी ही है और ऊपर से ईमित्र केंद्रों पर वसूली भी सहनी पड़ रही है। यह जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी की है कि वह फीस लेने के लिए व्यवस्था करे। स्टूडेंटस अलग से भुगतान क्यों करें।
दूसरी ओर, शहर में पूर्व में आठ ईमित्र केंद्र थे। हाल में कुछ नए भी स्वीकृत हुए हैं, लेकिन उनके शुरू होने या नहीं होने की जानकारी स्थानीय सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को नहीं है।
स्टूडेंट्स ने कहा बहुत हो चुका अब होगा आंदोलन
अब तक नहीं आए रिजल्ट
थर्डइयर की सप्लिमेंट्री परीक्षा के रिजल्ट अब तक डिक्लेयर नहीं किए गए हैं। वहीं, नए सेशन की प्रेक्टिकल परीक्षाएं भी जनवरी से शुरू हो जाएंगी। यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाओं का खामियाजा एक पूरे सेशन के रूप में भुगतना पड़ सकता है।
^कोई लिखित शिकायत नहीं कर रहा है। ऐसे में कार्रवाई नहीं हो रही है। हां रही छापे मारने की तो उसे प्रशासन के साथ मिलकर करेंगे। अभी टीम भेजकर चेक करवाते हैं कि कोई अधिक फीस तो नहीं ले रहा। यदि सूचना सही पाई गई तो प्रशासन को साथ लेकर कार्रवाई करेंगे। \\\'\\\' -सुनीलडामोर, उपनिदेशक,डीओआईटी डूंगरपुर।
^स्टूडेंट्स को यह तक नहीं बताया जा रहा है कि कानूनन अलग से कितनी फीस ली जा रही है। यूनिवर्सिटी को इसे सार्वजनिक करना चाहिए। स्टूडेंट्स का शोषण हो रहा है और इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।\\\'\\\'- -देवीलालकोटेड, पूर्वछात्रसंघ अध्यक्ष एसबीपी कॉलेज डूंगरपुर
^थर्ड इयर सप्लीमेंट्री के रिजल्ट नहीं आए, उनका एक साल बिगड़ जाएगा। ईमित्र केंद्रों पर 100 रु. तक अतिरिक्त वसूल किए जा रहे हैं। ड