- Hindi News
- क्रिकेट में आसेला और सोईनिंग ने मैच जीते
क्रिकेट में आसेला और सोईनिंग ने मैच जीते
डूंगरपुर। डूंगरपुर।जिला क्रिकेट संघ डूंगरपुर की ओर से लक्ष्मण मैदान में चल रही महेंद्र मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को हुए मुकाबलों में आसेला ने गामड़ी को 50 रन से हराया। निर्धारित 20 आेवर में आसेला क्लब ने 166 रन बनाए। गामड़ी के दीपक पंकज ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में गामड़ी 116 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में सोईनिंग ने ईवन को 11 रन से हराया। साेईनिंग ने पहले खेलते हुए 133 रन बनाए। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुशील जैन और कोषाध्यक्ष जितेंद्र श्रीमाली ने दी।