पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियमित पेंशन नहीं मिलने की शिकायत

नियमित पेंशन नहीं मिलने की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। पेंशनरसमाज जिला शाखा डूंगरपुर ने रोडवेज के मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारियों को नियमित पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की है। जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर चौबीसा ने बताया कि रोडवेज सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अक्टूबर महीने से नियमित पेंशन नहीं मिल रही है। इस बारे में कलेक्टर को भी अवगत करवाया गया है। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अनारसिंह चुंडावत, शार्दुल चौबीसा, मोहम्मद हुसैन, हीरालाल मीणा, राजकुमार भट्ट ने बताया कि नियमित पेंशन भुगतान के साथ ही जुलाई, 13 से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेज्युटी और पेंशन दिलाने की मांग की है।