बिजली गुल होने से शहरवासी रहे परेशान
शहरमें बुधवार शाम को बार-बार बिजली गुल होने से शहरवासी परेशान रहे। डूंगरपुर शहर में बुधवार शाम को पांच से छह बार बिजली गुल हुई।
वहीं 6.30 बजे नई सब्जी के पास बिजली के तार टूटने से बिजली बंद हुई, जो देरशाम 8 बजे तक बहाल नहीं हो सकी। बिजली के बार-बार जाने से शहर के लोग परेशान रहे।
वहीं शहर की सड़कों पर अंधेरा पसरा रहा। शहर की शास्त्री कॉलोनी, पत्रकार कॉलोनी, नया बस स्टैंड क्षेत्र में कई घरों और दुकानों में बिजली गुल रहने से अंधेरा पसरा रहा और लोग परेशान नजर आए। हालांकि बिजली निगम रात तक बिजली लाइन को ठीक करने में जुटा रहा।