अमृत महोत्सव को लेकर बैठक आज
डूंगरपुर। वागदरीमें 14 दिसंबर को होने वाले अमृत महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बैठक होंगी। बैठक शाम 5 बजे चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष केके गुप्ता के निवास पर होगी। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी शंकर सिंह सोलंकी करेंगे। चेंबर अध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि बैठक में भाजपा से जुड़े सभी पार्षद और शहर और जिले में कार्य कर रहे सभी स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी भाग लेंगे।