जिला ओपन बैडमिंटन स्पर्धा 20 से
डूंगरपुर। जिलाबेडमिंटन संघ की ओर से स्थानीय सोमकमला आंबा बेडमिंटन हॉल में आगामी 20 से 24 दिसंबर तक जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा की जाएगी। संघ सचिव अनिल पारिक ने बताया स्पर्धा सब जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग के लिए एकल युगल में खेली जाएगी। स्पर्धा के लिए प्रविष्ठि 18 दिसंबर तक जमा करा सकते हैं।