ओपन यूनिवर्सिटी में प्रवेश कल तक
डूंगरपुर. वर्धमानमहावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा में प्रवेश की अंतिम तिथि सोमवार है। अधिकृत स्टडी सेंटर केंद्रीय प्रगति कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश कार्यक्रम चल रहा है। निदेशक प्रशांत चौबीसा ने बताया कि इसमे सरकारी निजी कार्यालयों के कर्मचारी, गृहिणी, व्यापारी, बीएड, एसटीसी कॉलेज के विद्यार्थी बिना माइग्रेशन पत्र के प्रवेश ले सकते है।