पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्याय की गुहार लिए 5 बेटियों के साथ कलेक्ट्री आया परिवार

न्याय की गुहार लिए 5 बेटियों के साथ कलेक्ट्री आया परिवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पड़ोसियोंके घर पर कब्जा करने की नीयत से मारपीट और अपमानित करते हुए प्रताड़ित करने की शिकायत को लेकर एक परिवार शुक्रवार को कलेक्ट्री पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर पड़ोसियों से सुरक्षा के साथ ही न्याय की गुहार लगाई गई है।

पड़ोसियों की मारपीट से परेशान सदर थाना क्षेत्र के तीजवड़ निवासी आशा, पति चंदू मालीवाड़, 5 बेटियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्री पर आए। इस दौरान 12साल की बेटी पायल, आंचल (10), निशा (8), मुस्कान (6) और खुशी (3) सहमे हुए थे। आशा ने बताया कि पिछले एक साल से पड़ोसी शंकर कटारा, मुजरी कटारा, सोमेश्वर कटारा, मोहन कटारा, कचरा, सोमा, रामा परेशान कर रहे हैं। ज्ञापन में बताया कि आरोपी उनकी जमीन और घर पर कब्जा करने की नीयत से अपमानित करते रहते हैं।

घर पर आकर मारपीट भी करते हैं। 16 और 22 नवंबर की रात को भी आरोपी हमला करने की नीयत से उनके घर में घुस आए। घर में पाल रखे कुत्ते के भौंकने पर देखा तो हमलावर लोग उनके घर की ओर रहे थे। इस पर उन्होंने बेटियों के साथ घर छोड़कर भागते हुए जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने घर पर पथराव करके तोड़फोड़ की। महिला ने अपने परिवार के साथ कलेक्टर और एसपी को मामले की शिकायत की और पिछले महीनों से हो रही घटनाओं की जानकारी दी।

आशा ने बताया कि आए दिन मारपीट की घटना से उनके परिवार को घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां जाना पड़ता है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। बड़ी बेटी पायल 5वीं कक्षा में पढ़ती है। आंचल छठी, निशा तीसरी और मुस्कान दूसरी कक्षा में पढ़ रही है।

बच्चों की पढ़ाई भी हो रही प्रभावित

डूंगरपुर. पांच बेटियों के साथ कलेक्ट्री की सीढ़ियों पर न्याय की आस में बैठी आशा।