पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने का लगाएंगे बोर्ड

पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने का लगाएंगे बोर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर चैंबरऑफ कॉमर्स की बैठक शुक्रवार शाम को अध्यक्ष केके गुप्ता के निवास पर हुई। महामंत्री प्रभुलाल पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन दोशी, संयोजक दिलीप जैन की मौजूदगी में पॉलिथीन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पॉलिथीन उपयोग नहीं करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में व्यापारियों द्वारा पॉलिथीन उपयोग पर धरपकड़ की जा रही है। पॉलिथीन से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को ध्यान में रखते हुए व्यापारी वर्ग को भी अब इस अभियान में सहयोग देने के लिए आगे आना चाहिए। इसके तहत बैठक में निर्णय लिया गया कि पॉलिथीन का बहिष्कार करके ग्राहकों को थैलियों के कुप्रभाव के बारे में समझाया जाएगा। साथ ही पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े की या अन्य थैलियों का उपयोग करने का निर्णय लिया गया।

इसके तहत व्यापारी अपनी दुकानों पर पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने से संबंधित एक बोर्ड भी लगाएंगे ताकि ग्राहक उनसे पॉलिथीन मांगे ही नहीं। बैठक में नगर परिषद के भारतेंद्रु पंडया, रामसिंह सहित व्यापारी वर्ग में विनोद शाह, ईश्वर भट्ट, गजेंद्र जैन, प्रभुलाल कंसारा, विमल सोनी, दिलीप अग्रवाल, हुसैनी बोहरा, कल्पेश श्रीमाल, पवन जैन, कचरुलाल जैन, प्रकाश जैन, हिमांशु भावसार, मनोहर कंसारा, मनीष जैन,अशोक जैन, प्रवीण जैन सहित सभी व्यापारी बंधू मौजूद थे।

शुक्रवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते चैंबर अध्यक्ष गुप्ता।