पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिहर्सल करके देखा, किस तरह हुई 3.50 लाख की लूट

रिहर्सल करके देखा, किस तरह हुई 3.50 लाख की लूट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठदिन पहले शहर में दिनदहाड़े हुई 3.50 लाख रुपए की लूट के मामले का सुराग लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने वारदात की तरह ही रिहर्सल की। रिहर्सल के दौरान पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ भी की, तो कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। उसी आधार पर अब छानबीन की जा रही है।

4 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में आयोजना विभाग के स्टेनोग्राफर हेमेंद्र चौबीसा के साथ लूट की जिस तरह वारदात हुई थी, बिल्कुल उसी अंदाज में कोतवाली पुलिस की टीम ने भी डेमो किया और घटना की तह तक जाने का प्रयास किया। थानाधिकारी गजेंद्रसिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल प्रहलादसिंह, बलदेवसिंह, गजराजसिंह की टीम बैंक से पैसे लेकर निकलती है। फिर एक्टिवा की डिक्की में पैसे रखकर घर की ओर जाते हैं। पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक आते हैं। एक्टिवा चालक को लात से धक्का मारते हैं। नीचे गिराकर एक्टिवा छीनकर बाइक के पीछे बैठा युवक लेकर भाग जाता है। इसके बाद शहर की गलियों से होकर रेलवे स्टेशन और फिर ददोड़िया होते हुए छैला खेरवाड़ा गए। पुलिए के नीचे लूटी गई एक्टिवा दूसरे दिन मिली थी। पुलिस ने इस तरह का डेमो करते हुए मार्ग में रोजाना चलने वाले टेंपो चालकों, आसपास के घर मालिकों से पूछताछ की। इस पर लोगों ने वारदात के दिन बाइक और कुछ लोगों के गुजरने और अन्य कई जानकारियां पुलिस को दी है। पुलिस अब इस जानकारी के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

एकऔर जगह से मिले सीसीटीवी फुटेज

पुलिसको लूट की वारदात के दिन की घटना को लेकर एक और जगह से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। फुटेज में लूट की वारदात के बाद एक्टिवा और पल्सर बाइक लेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही बात लोगों ने पूछताछ में भी बताई है।

8दिन हो गए, पर खुलासा नहीं

लूटकी वारदात हुए 8 दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। दिनदहाड़े 3.50 लाख रुपए की लूट की वारदात से शहर में अब भी डर का माहौल बना हुआ है। लोग लूट की वारदात के साथ ही शहर में हुई आधा दर्जन चोरी की वारदातों का भी खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।