परीक्षा शुल्क 20 तक जमा करवा सकेंगे
डूंगरपुर। राष्ट्रीयमुक्त विद्यालयी शिक्षा (एनअओएस) की सार्वजनिक परीक्षा मार्च-अप्रेल 2015 के लिए ड्यू पेपर वाले विद्यार्थी, फेल हुए विद्यार्थी तथा नए पंजीकृत विद्यार्थी 20 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा शुल्क जमा करा सकते है। राजकीय महारावल उच्च माध्यमिक विद्यालय के कोडिनेटर धन प्रकाश यादव ने बताया कि परीक्षा शुल्क का डीडी सचिव एनआईओएस जयुपर के नाम बनवा कर लाना होगा। परीक्षा शुल्क नगद स्वीकार नहीं किया जाएगा।