पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाम को नशे में पत्नी के साथ झगड़ा, रात में खुद को लगाई आग, मौत

शाम को नशे में पत्नी के साथ झगड़ा, रात में खुद को लगाई आग, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। शराबके नशे में शाम को प|ी से झगड़ा किया तो पड़ोसी समझाइश करके प|ी को अपने घर ले गए। इससे सदमे में आए पति ने रात के समय खुद के शरीर को आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना सदर थाना क्षेत्र के पालवड़ा गांव में गुरुवार रात 10 बजे हुई। हादसे में अर्जुन (40) पुत्र धर्मा बोड़ात की मौत हो गई है। मृतक के भाई प्रभू बोड़ात ने रिपोर्ट में बताया कि अर्जुन अपरान्ह 3 बजे शराब के नशे में घर पर आया। वह प|ी शांता से झगड़ा करने लगा। मारपीट को देखकर पड़ोसी शांतिलाल और अन्य लोग वहां गए। अर्जुन से समझाइश की गई कि वह प|ी से मारपीट नहीं करे। फिर भी वह नहीं माना और झगड़ा करता रहा। इससे परेशान पड़ोसी उसकी प|ी शांता और दो बच्चों को अपने साथ ले गए। प|ी के चले जाने से सदमे में आए पति अर्जुन ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और आग लगा ली। घर से आग की लपटें निकलते और चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और आग बुझाई। लेकिन, तब तक अर्जुन की मौत हो चुकी थी। सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना शुक्रवार सुबह मिली। डीएसपी माधोसिंह, थानाधिकारी विनोद कुमार, गंगाविशन, तेजाराम घटना स्थल पर गए। शाम को हुई घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को डूंगरपुर अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक अर्जुन के पीछे उसकी प|ी शांता, तीन साल का मासूम बेटा और 12 साल की लड़की है।