पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमृत महोत्सव को सफल बनाने युवाओं और व्यापारियों ने किया मंथन

अमृत महोत्सव को सफल बनाने युवाओं और व्यापारियों ने किया मंथन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जागरणजनसेवा मंडल (ट्रस्ट) की ओर से आयोजित अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए शहर के युवाओं और व्यापारियों ने मंथन किया।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष केके गुप्ता के निवास पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में अमृत महोत्सव के साथ अंधता निवारण अभियान को सफल बनाने के लिए आह्वान किया। युवाओं की बैठक में चेंबर के संयोजक दिलीप जैन ने बताया कि इस दिन भाजपा नेता शंकरसिंह सोलंकी के निवास से वागदरी तक वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली का नेतृत्व राजीव चौबीसा करेंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रतिष्ठित लोग और जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। नटवर पाटीदार, जयेश लोदावरा, हिम्मतसिंह साबली, यशवर्धनसिंह, पंकज जैन, धर्मवीरसिंह, ऋषि दवे, एमपीसिंह, सुदर्शन जैन, वीरभद्रसिंह, मनोजसिंह, राजेंद्र गमेती मौजूद थे। इसी तरह व्यापारियों की बैठक में वागदरी में होने वाले कार्यक्रम के दौरान शंकरसिंह सोलंकी को अभिनंदन पत्र और 20 किलो की फूल माला पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में महामंत्री प्रभुलाल पटेल, पवन दोसी, दिलीप जैन, मनोहर कंसारा, दिलीप अग्रवाल, हंसमुख पंड्या, अनिल जैन मौजूद थे।

तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते शंकरसिंह सोलंकी।