- Hindi News
- 15 दिनों में स्कूलों को लेना होगा गैस कनेक्शन
15 दिनों में स्कूलों को लेना होगा गैस कनेक्शन
डूंगरपुर। मिड-डे-मील,रामसा, एसएसए और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जिला परिषद में हुई। सीईओ परशुराम धानका ने शिक्षा अधिकारियों को नियमित सफाई, स्वच्छता एवं बालकों के स्वास्थ्य की सप्ताह में कम से कम दो बार जांच करने के लिए पाबंद किया।
बैठक में जिला रसद अधिकारी के माध्यम से 15 दिवस में सभी सरकारी स्कूलों में गैस कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी सिद्वार्थ सिहाग ने शैक्षिक गुणवत्ता निर्धारण के लिए बच्चों की क्षमता के अनुसार नई शिक्षण तकनीक के उपयोग पर जोर दिया।
डीईओ प्रारंभिक शिक्षा आभा मेहता ने उपयोगिता प्रमाण पत्र एक सप्ताह में जमा कराने, एमआईएस 10 तारीख तक अनिवार्यत: पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। डीईओ माध्यमिक कांतिलाल डामोर ने अपने विचार रखे। बैठक में एडीपीसी करुणाशंकर जोशी, पांचों बीईईओ ने भाग लिया।