विश्वास में ही भगवान का वास : जगदीश्वरी
डूंगरपुर। जगदगुरुकृपालुजी महाराज की शिष्या जगदीश्वरी देवी ने शुक्रवार को अपनी कथा में विश्वास की महिमा से भगवान की प्राप्ति का मार्ग बताया। जगदीश्वरी ने प्रवचन में कहा कि जिस मनुष्य को भगवान पर विश्वास नहीं है वह पशु के समान जीवन जीता है। मनुष्य को आज के समय में बुद्धि की प्राप्ति होने के कारण अभिमान से वह भगवान को भूलता जा रहा है। मनुष्य अपने कर्मों के कारण दुखी होता जा रहा है। जो मनुष्य पाप, बेईमानी से धन इकठ्ठा करता है। उसे भगवान यही पर दुख भोगने को कहते है। मनुष्य को भगवान पर विश्वास कर अच्छे कर्म करना चाहिए। उन्होंने वेदो की व्याख्यान करते हुए बताया कि आज के समय में ज्यादा धन, संपत्ति की चाहत में गलत रास्तों पर चलता है। जिससे उसे और उसकी संतान को दुख भोगना पड़ता है।