अवैध खनन का मामला दर्ज
डूंगरपुर। खननविभाग की ओर से अवैध रूप से खनन करने और परिवहन करने का मामला कोतवाली थाने में दर्ज करवाया गया है। खनन विभाग के कार्यदेशक महेश मीणा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया है कि 9 दिसंबर को दिनेश,मदनलाल को सिंटेक्स मील के पास जेसीबी और डंपर को खनन कर मिट्टी अन्यत्र जगह पर ले जाते पकड़ा था।