- Hindi News
- नरेगा बंद नहीं करने को लेकर जिला प्रमुख ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र
नरेगा बंद नहीं करने को लेकर जिला प्रमुख ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र
डूंगरपुर। ट्राइबलक्षेत्र में नरेगा योजना को बंद नहीं करने को लेकर जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। जिला प्रमुख रोत ने पत्र में बताया है कि पिछले दिनों जयपुर में हुई कार्यशाला में पंचायती राज मंत्री सुरेंद्र गोयल ने बताया था कि केंद्र सरकार की ओर से पूरे देश के 400 जिलों में चल रही नरेगा योजना को 200 जिलों में बंद कर देने पर विचार चल रहा। इसी पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रमुख ने प्रधानमंत्री को डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, प्रतापगढ़ सहित सिरोही के माउंट आबू वाले पूरे ट्राइबल क्षेत्र में नरेगा योजना बंद नहीं करने का आग्रह किया है। पत्र में बताया है कि इस क्षेत्र से पिछले 5 वर्षो में प्रत्येक जिले से 3 से 7 लाख महिला श्रमिक नरेगा में मजदूरी पर लगी हुई है। नरेगा से इस क्षेत्र में पलायन रुका है। यदि नरेगा को बंद किया जाता है तो यहां रोजगार का संकट पैदा हो सकता है।
जिला प्रमुख रोत ने पत्र में स्वच्छता अभियान को बीपीएल से अलग रखने की मांग की है। रोत ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान में घर-घर बनने वाले शौचालयों को बीपीएल हेतु पात्र नियमों से नहीं जोडा जाए। ऐसा होने पर डूंगरपुर जिलें में लगभग 3 लाख परिवार बीपीएल परिवारों को बीपीएल की पात्रता सूची से बाहर होना पड़ेगा।