- Hindi News
- परीक्षा आवेदन की तिथि बढाने की मांग, एसएफआई ने सौंपा ज्ञापन
परीक्षा आवेदन की तिथि बढाने की मांग, एसएफआई ने सौंपा ज्ञापन
डूंगरपुर। एसएफआईकॉलेज इकाई कमेटी की शुक्रवार को एसबीपी कॉलेज परिसर में बैठक हुई। पूर्व छात्र संघ महासचिव अजय रोत ने बताया कि प्रथम से लेकर तृतीय वर्ष की परीक्षा के आवेदन से वंचित विद्यार्थियों के लिए आवेदन की तिथि बढाने, बीए तृतीय वर्ष की पूरक परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने को लेकर कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान पूर्व महासचिव अजय रोत, कॉलेज कमेटी महासचिव अनिल डामोर, धनराज भमात, अनिल बरंडा, रितेश डामोर, गोपालकृष्ण मीणा, सुनिता रोत, अमृतलाल डामोर सहित कई लोग थे।
कॉलेज की मांगो को लेकर प्राचार्य से चर्चा करते एसएफआई कार्यकर्ता।