- Hindi News
- संभाग में 110 पटवारी बने भू अभिलेख निरीक्षक
संभाग में 110 पटवारी बने भू-अभिलेख निरीक्षक
उदयपुर | संभागीयआयुक्त कार्यालय में पटवारियों की डीपीसी के तहत संभाग के 110 पटवारी पदोन्नत हाेकर भू-अभिलेख निरीक्षक बने।
संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा की अध्यक्षता में हुई डीपीसी में पटवारियों को पदोन्नत किया गया। शुक्रवार को हुई डीपीसी में उदयपुर के 37 पटवारी, बांसवाड़ा के 20, चित्तौडगढ के 22, डूंगरपुर के 13, प्रतापगढ़ के 6 तथा राजसमंद के 12 पटवारी की पदोन्नति की गई। इस मौके पर कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जितेंद्र कुमार उपाध्याय भी मौजूद थे। बताया गया कि 88 पदोन्नत भू-अभिलेख निरीक्षकों को पदस्थापन संबंधित कलेक्टर को आवंटन किया गया जबकि 11 भू-अभिलेख निरीक्षक जो 45 वर्ष से कम हैं, को प्रशिक्षण के लिए कहा गया। जिन 10 पटवारियों के खिलाफ जांच चल रही है उनके पदोन्नति के आदेश लिफाफे में बंद किए गए हैं।