जिला स्तरीय शिकायत समिति का गठन
डूंगरपुर| महिलाओंके साथ लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) जिला स्तर पर कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए आभा मेहता की अध्यक्षता में स्थानीय शिकायत समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि समिति में महिला अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम अधिकारी को सदस्य सचिव नियुक्त करते राजकुमारी प्रजापत, सुमित्रा कुमठिया लीना शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है।