- Hindi News
- निजी स्कूलों को दी ऑनलाइन फीडिंग की जानकारी
निजी स्कूलों को दी ऑनलाइन फीडिंग की जानकारी
डूंगरपुर। शिक्षाअधिकार कानून के तहत निजी विद्यालयों को ऑनलाइन फीडिंग के समय रही समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने गाइडलाइन जारी की है। आरटीई सेल के रमेश जोशी ने आवर्ती व्यय और अनावर्ती व्यय के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आवर्ती व्यय में विद्यालय संचालन के लिए आवश्यक चालू वर्ष के खर्च भरने हैं जैसे कर्मचारी वेतन, भवन का किराया, मरम्मत बिजली, पानी आदि की जानकारी भरी जाएगी।