पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन के दौरान जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धा नहीं करने की मांग

सम्मेलन के दौरान जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धा नहीं करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक को पत्र देकर शिक्षक समस्याओं के समाधान करने की मांग रखी। जिला महामंत्री ऋषीन चौबीसा ने बताया कि 27 सितंबर को जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धाएं की जा रही हैं।

इसी दौरान 26 और 27 सितंबर को जिला स्तरीय सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में खेलकूद स्पर्धा के शेड्यूल में परिवर्तन की मांग की गई है। इसी के साथ 2010 में शिक्षकों के डीए में 10 प्रतिशत तक वृद्धि की गई थी। वहीं, अक्टूबर माह से नकद भुगतान प्राप्त होने के आदेश थे। इसके साथ ही शिक्षकों का वेतन 5 तारीख पूर्व जमा कराने की मांग रखी।