- Hindi News
- शिक्षा क्षेत्र में अनियमितता पर कार्रवाई की मांग
शिक्षा क्षेत्र में अनियमितता पर कार्रवाई की मांग
शिक्षा क्षेत्र में अनियमितता पर कार्रवाई की मांग
डूंगरपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में हो रही अनियमितताओं पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि आरपीएससी में धांधलिया हो रही हैं। एबीवीपी ने आरपीएससी चेयरमैन को हबीब खां गोराण को बर्खास्त करने, स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति राजा बाबू पंवार अौर परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज करने, स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति करने, जोधपुर विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती में हुए घोटाले के आरोपियों को तुरंत पदों से हटाकर गिरफ्तार करने सहित कई मांगे रखी। इस दौरान जितेंद्र बरंडा, राजेंद्र गमेती, बृजमोहन डेंडोर, धनपाल गमेती, प्रवीण रोत, लोकेश बरंडा, हितेश मीणा, महेंद्र पाटीदार, छात्रसंघ अध्यक्ष अजीत बरंडा मौजूद थे।