पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छूआछूत और शोषण की घटनाएं बंद करो

छूआछूत और शोषण की घटनाएं बंद करो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छूआछूत और शोषण की घटनाएं बंद करो

डूंगरपुर. प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के बैनर तले दलित वर्ग पर अत्याचार, छूआछूत और शोषण की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के बैनर तले प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष शंकर यादव के नेतृत्व में डूंगरपुर कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दलित वर्ग पर अत्याचार, छूआछूत जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग रखी। ज्ञापन में बताया है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद दलित वर्ग के साथ सामाजिक उत्पीड़न, अत्याचार, छूआछूत और मानवीय प्रताड़ना के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार इन घटनाओं की अनदेखी कर रही है और रोकने में नाकाम साबित हो रही है।