- Hindi News
- महात्मा गांधी नरेगा की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
महात्मा गांधी नरेगा की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू
डूंगरपुर| महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत श्रम बजट 2015-16 के लिए तीन दिवसीय जिला स्तरीय ब्लॉक प्लानिंग दल के सदस्यों की प्रशिक्षण कार्यशाला अधिशासी अभियंता अरूण आमेटा के निर्देशन में सोमवार को शुरू हुई। प्रशिक्षण में योजना के सहायक अभियंता विनायक बंधु चौबीसा और समन्वयक आईईसी महेश जोशी ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से योजना के अधिनियम और नवाचार के माध्यम से की जा रही गतिविधियों योजना के सफल क्रियान्वयन पर प्रकाश डालते हुए जिला स्तर पर तैयार की गई लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। सहायक अभियंता हरिमोहन मेहर बांसवाड़ा ने प्रजेंटेशन के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर जाकर श्रम बजट तैयार करने के बारे में सहायक अभियंता अमराराम ने भी योजना के प्रमुख प्रावधान के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रशिक्षण समन्वयक अनिल पंड्या, प्रवीणसिंह राव, भूपेंद्रसिंह, कौशिक लोधावरा संभागी मौजूद थे।