पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूंगरपुर जिले की शांतिलाल कटारा, तुलसी कटारा की पुत्री तारा

डूंगरपुर जिले की शांतिलाल कटारा, तुलसी कटारा की पुत्री तारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर जिले की शांतिलाल कटारा, तुलसी कटारा की पुत्री तारा ने खेल छात्रावास जयपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए 40 मीटर इंडियन राउंड में गोल्ड मेडल जीता। यह छात्रा डूंगरपुर जिले के वीर शहीद काली बाई की भूमि रास्तापाल की निवासी है। सुरातापाल की सीमा रोत पुत्री शांतिलाल रोत और अमृत रोत ने 15 मीटर और 50 मीटर में गोल्ड मेडल जीता है। मनीषा रोत ने 30 और 40 मीटर में सिल्वर मेडल जीता है। मुख्य निर्णायक नाथूलाल पाटीदार ने बताया कि इंडियन राउंड 19 वर्ष छात्र में जगदीश चौधरी बीकानेर, अवतारसिंह गंगानगर और शंभूलाल गामोट बांसवाड़ा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी राउंड में छात्रा वर्ग में सीमा रोत खेल छात्रावास जयपुर, सुखचैन कौर गंगानगर, पल्लवी गंगानगर विजेता रही। फीटा राउंड 17 वर्ष 50 मीटर में अजय शर्मा खेल छात्रावास उदयपुर प्रथम, चंद्रगुप्त जयपुर द्वितीय, चिंटुसिंह खेल छात्रावास उदयपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फीटा राउंड 19 वर्ष में विकास शर्मा खेल छात्रावास उदयपुर, धर्मेंद्र जयपुर, दिनेश निनामा बांसवाड़ा प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।