पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर न्यूज। डूंगरपुर

भास्कर न्यूज। डूंगरपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज। डूंगरपुर

जिलाकलेक्टर इंद्रजीतसिंह ने कहा कि भास्कर सामाजिक सरोकारों की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है।

एक मेजर मीडिया ग्रुप होने के नाते जो सामाजिक जिम्मेदारियां होनी चाहिए उसे मैंने भास्कर को अपने अब तक के कार्यकाल में निभाते देखा है। निजी स्कूलों के बच्चों का मैरिट पर कब्जा अधिक बना है, जो शासन के लिए एक विचारणीय स्थिति है। वे सोमवार को भास्कर की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे मेरिट स्टूडेंट्स समाज को देकर निजी स्कूल देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, क्योंकि यही वे प्रतिभाएं हैं, जो कल देश का विश्व में प्रतिनिधित्व करेंगी। सोमवार को डूंगरपुर शहर में दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले के कई आला अधिकारियों सहित कई गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।