वागड़ की छात्राओं ने जीता सोना
मणिलालपंड्या राउमावि में चल रही राज्य स्तरीय तीरंदाजी खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को डूंगरपुर जिले का नाम राज्य में रोशन हुआ।
आयोजक संस्थाप्रधान आबूलाल मनात ने बताया कि सोमवार को खेले गए मैच में विजेताओं को मुख्य अतिथि डीईओ हरिप्रकाश डेंडोर, अध्यक्ष समाजसेवी विनोद शाह, मुश्ताक अहमद पठान, उपसरपंच धनजी कलाल, सुरेश भोई, शिवराम पाटीदार, रमेशचंद्र पंड्या, देवकृष्ण पंड्या, बीकानेर विभागीय पर्यवेक्षक दिनेशचंद्र पंड्या के सानिध्य में मेडल दिए गए। इस दौरान गिरधरलाल, कला शर्मा, इंदुबाला शर्मा, पंकज शर्मा मौजूद रहे। संचालन ओमप्रकाश बैरवा और अजित जैन ने किया। भामाशाह नूरआलम पठान ने खिलाड़ियों को भोजन दिया। सीमा रोत, तारा कटारा ने डूंगरपुर के बालक-बालिकाओं को व्यक्तिगत सोच के साथ खेल का चयन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
सीमलवाड़ा. प्रथम रही छात्रा तारा कटारा पीले टीशर्ट में सीमा रोत।