पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अस्पताल डूंगरपुर में रविवार रात को हुई मारपीट और

जिला अस्पताल डूंगरपुर में रविवार रात को हुई मारपीट और

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल डूंगरपुर में रविवार रात को हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को लेकर भोई समाज ने सोमवार को कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निर्दोष लोगों को परेशान नहीं करने और निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। भोई समाज की गोदावरी, जाना, गीता, माया, सरदा, रेणुका, शांता, बबली, गवरी, कला, बेबी, सरोज सहित कई महिलाओं ने ज्ञापन में बताया है कि दुर्घटना में समाज के तीन युवकों को गंभीर चोट आई थी। घायलaों को अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों को बुलाया गया, लेकिन डॉक्टर नहीं आए। कंपाउंडर ने सभी घायलों को रेफर कर दिया। एंबुलेंस की मांग करने पर एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं करवाई गई।