64 गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा
डूंगरपुर। कोतवालीपुलिस ने रविवार आधी रात को नाकाबंदी के दौरान बीजवाड़ के पास गोवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में 63 जिंदा और एक मृत गोवंश मिला है। मुखबीर की सूचना पर कोतवाली थाने के गौतमलाल मय जाब्ता ने रविवार रात को नाकाबंदी कर डूंगरपुर शहर की ओर से रहे ट्रक को रोका। ट्रक को रोका तो उसमें से दो व्यक्ति उतरकर भाग गए। वहीं, पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुभाषनगर अल्कापुरी रतलाम निवासी शहजाद पुत्र सलामत शाह फकीर बताया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में बैलों को ठूंस-ठूंस कर दो पार्टीशन में क्रूरता से भरा हुआ था। ट्रक को थाने पर लाया गया, जिसमें 64 गोवंश थे। उसमें से 1 मरा हुआ मिला। पुलिस ने 63 गोवंश को मुक्त करवा दिया। वहीं, फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है।