- Hindi News
- 22 हजार में से 1155 प्रकरणों का ही निस्तारण
22 हजार में से 1155 प्रकरणों का ही निस्तारण
जिलेमें सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा के लिए गुरुवार को कलेक्टर इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में कलेक्टर ने कार्यक्रम के तहत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा प्रकरणों के निस्तारण में की गई प्रगति को असंतोषजनक बताते हुए नाराजगी जताई। कलेक्टर सिंह ने कहा कि प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रकरण निस्तारण में वह गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है, जो अपेक्षित है। आगामी बैठक में प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया के स्थान पर सिर्फ लंबित प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की ही समीक्षा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समस्त उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे भी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से बैठक लेते हुए प्रकरणों के निस्तारण की मॉनिटरिंग करें।
बैठक में एडीएम अशोक कुमार ने बताया कि जिले में दर्ज 22 हजार प्रकरणों में से अब तक 1155 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है, 136 में राहत दी गई है, वहीं 1019 प्रकरण निरस्त किए गए हैं 19 हजार 940 पर कार्रवाई जारी है।